गुरुवार, 11 जून 2020

पुरानी बाखड

#पुरानी_बाखड

बचपन का घर छूट गया था. कुछ और घर भी जिनके बच्चो के साथ हम गदहामार खेला करते थे. छूट नही गये है कुछ समय के चाल चलन ठीक नही इसलिए जरा बिछड गये है. सब ठीक होने के बाद फिर से सब वहीं होगा, ये उम्मीद दिल के कोने मे दफन है. पर कभी कभी सपनो मे पुराने की दस्तक से मन मे हलचल सी होती है तब ख्याल आता है कि जरा देख कर आऊ अपनी पुरानी बाखड को उस आंगन को जिसमे गड्ढे कर के हम सब भाई बहन कंचे खेलते थे.

एक लम्बी टूटी लोहे की चद्दर के दरवाजे को सरकाने के लिए हाथ लगाया ही था कि वह लकडी जिसके सहारे चद्दर थी टूटकर गिर गई और चद्दर भी खटण खटण की आवाज करती हुई. मानो यह सिर्फ नाम का दरवाजा नाराज है देर से आने पर. दो कदम आगे यह केसर श्यामा का बडा पेड, जो कभी अपने पीले फूलो से अपने नीचे की जगह पीली किये देता था, एकदम खूबसूरत, जिसका आधा हिस्सा बिखर बिखर कर बिखरा पडा है उसकी अंतिम पत्तियों के नीचे तक सूखा, बहुत सारा सूखा. सूखी टहनियां सूखे पत्तो का ढेर. पेड आधे पीले पत्तो और आधे हरे पत्तो के वजन मे है और उसकी टूटी हुई उसी मे अटकी छोटी सूखी टहनियों का वजन भी. आंगन मे पहूंचा तो देखा कि एक चारपाई पड़ी है जिस पर दोनों छोटे भाई झगड रहे है तब ही एक कबूतर की फडफडाहट से ध्यान टूटा तो पाया कि आंगन मे आवारा पशु के गोबर के अलावा कुछ भी नही है. पीछे का दरवाजा टूटा पडा है शायद वही से अंदर आ जाते होंगे. लकडी की  पट्टीयो का पुराना बैंगनी रंग का पुश्तैनी दरवाजा, जिसकी देहरी दरवाजे से ही आधा फीट उपर है, जिस पर नये जमाने का ताला लटका है. अलीगढ़ का ताला है पापा लाये थे तब बोले थे उस पर कुछ लिखा पढकर. पर जंग लग चुकी है  इस पर भी. सूनी छोड दी गई हर चीज पर जंग लग जाती है. मै ताला खोलना चाह रहा हूं पर चाबी कहा है पता नही. ढूंढता हूं शायद कही मिल जाये. हा... अब एक जंग लगी चाबी मिली है जहां हम छिपाकर रखते थे दरवाजे के बगल से पर इसमे कुछ ज्यादा ही जंग लगी हुई है. ताला खुल नही रहा है इससे. घर्र की आवाज के साथ ताला खुलने को.....|

"चाय पी लो ... और कितना सोयेगा बेटा."
"मां तुम...?" मै चौंक गया. सुबह के साढे छ: बजे थे.
"क्यू क्या हुआ?"
"कुछ नही बस... ऐसे ही. कोई सपना था. मां जरा पानी का मग देना और चाय यहा नीचे रख दो मै लें लुंगा."

शायद ताला खुल जाता उस चाभी से. मै अंदर देखना चाह रहा था कि अखबार बिछा सजाई जाने वाली अलमारियां अब कैसी दिखती है. कितना तितर बितर है वह दराज जिसमे छोटा भाई अपना कब्जा जमाये रहता हमेशा. मै देखना चाह रहा था कि इस कच्चे घर मे तार की अलघनी पर एक छाता छोडकर गये थे, क्यूकी वह टूटा हुआ था तो उसमे किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, क्या वह पूरी तरह गल चुका है. उसका बस तारो का गुच्छा सा दिखता होगा. मुझे देखना था कि हर बरसात मे हम छत मे कई जगह काली मिट्टी लगाकर बारिश का पानी रोकते थे. अब बिना रोके कितनी जगहो से पानी गिरता होगा उसके निशान बने होंगे अंदर छत पर. टूटी छत से होकर  कितनी जगह धूप अंदर गिरती होगी. और भी बहुत कुछ देखना था मुझे. खैर...... यह ताला खुला कभी तो जरूर बताऊंगा.

दिल जयपुरी

मोर्निंग थॅाट

#मोर्निंग_थॅाट
आज थोडा जल्दी उठ गया था सुबह. कोई खास वजह नही थी बस सबको देखा देखी कि अब मै भी देर से नही सोया करूंगा. गुनगुने पानी कुल्ला करने के बाद दूध लेने गया तौ देखा कि आज कब्रिस्तान के सामने वाले नसीर चाचा ने चाय की दुकान फिर से खोल ली है तकरीबन दो महीने बाद. पर इस माहौल मे बाहर चाय पीना कौन चाहेगा. सलाम नमस्ते हुए और बगल की दुकान से दूध लेकर आ गया. ग्रीन टी लेमन टी भी अक्सर खुद बनाकर पी लेता हू पर दूध की अदरक वाली चाय का कोई तोड नही. गाव मे मां छ: बजे ही हर रोज बिस्तर पर ही लाकर दे देती थी "बेटा चाय पी ले" और मै "मां नीचे रख दो बाद मे पी लूंगा" कह देता. इतना सुनने के बाद मां का प्यार तानो मे बदल जाता कि दस बज गये अब भी पडा है इस ताने मे ज्यादा प्यार महसूस होता आया है हमेशा से ही. और खडे होकर चाय कप उठाने को होता कि देखता मां अब भी कप लिए खडी हुई है." ले, पी ले. रोज रोज बिस्तर पे ही पुजता है राजाओ की तरह. शादी के बाद अपनी बीबी से पुज लिया करना बिस्तर मे ही, मेरे पे तो नही पूजा जायेगा जायेगा तू." और मां के ताने आखिर मे थोडा लंबा होने के बाद बंद हो जाते. हाय राम इतना लंबा ताना. मन ही मन मुस्कुराती मां के ताने मारते समय गजब का अभिनय दिखाती है गुस्से वाले भाव का.
 मै चाय पत्ती पानी गर्म चुका था और अदरक कूट कर डाली जा रही है. गाव मे भैंस के दूध की चाय और शहर मे पोलीथीन रूप मे भैंस है. पता नही कहा से आता है कैसे बनता है कैसा असर करता है स्वास्थ्य पर. कुछ भी पता नही पर फिर भी पिये जा रहे है क्यूकी दूसरा रास्ता भी नही होता शहरो को. दो कप चाय छान चुका और एक कप वरूण को दिया कल परसो से साथ ही रहता है. साथ काम करने वाले अक्सर दोस्त होते है. "चाय बढिया बनाता है तू" वरूण तारीफ कर रहा था या इशारा था कि बेटा रोज तू ही बनाया कर पता नही. पर मै सोच रहा था इतनी जल्दी उठकर अब क्या करूं पांच बजे उठने वाले लग क्या करते होंगे. गाव मे मां घर का काम संभालती है पिताजी खेतों पर हो आते है. शहर मे आदमी क्या करें खासकर वह जिसे दस बजे ऑफिस निकलना हो. मैने सोचा कि रसोई मे कुछ बनाकर किसी व्यंजन को पवित्र किया जाये पर शरीर बहुत आलसी है नही कर पायेगा मन बहुत तेज है मेरा. सबका होता है. आदमी का शरीर ही उसका दुश्मन होता है.
खैर मैने अपना पसंदीदा काम किताबे पढना पसंद किया और "द गर्ल ऑन द ट्रेक" एक अंग्रेजी किताब को उठाया और पढना शुरू कर दिया. मै हर उपन्यास मे हर कहानी मे एक खुद का किरदार ढूंढता हूं और मुख्य किरदार से संबंध कम ही रखता हू. ज्यादातर सहायक किरदार मे जीना मुझे ज्यादा पसंद है. "द गर्ल ऑन द ट्रेक" पेज पर पेज आगे बढ रही है और मै फिर से खुद का किरदार ढूंढ रहा हूं.

ए जिंदगी गले लगा ले

"ए जिंदगी गले लगा ले"
-----------------------------

क्या हम अच्छी चींजो का नाम "जिंदगी" रख सकते है. जैसे कि किसी के प्रेम में होने के बाद वह अक्सर प्रेम का नाम पुकार कर उसे संबोधित करता है. उस प्रेम को जिंदगी पुकारा जाये तो...... तो क्या यह एहसास और भी गहरा नही हो जायेगा. गहरी बातें गहरा प्रेम अक्सर उन लोगो को कम समझ आता है जो इनसे गुजरे ना हो या समझ ही नही आता हो कह सकते है.

 इंसान की भावुकता बाहर निकलती है जब वह अच्छी चीजो के सम्पर्क मे आता है अच्छे लोगो से जुड़ता है वह ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्तियों से मिलता है जिस तरह का उसे पसंद होता है. दिल छूने वाले व्यक्ति के साथ कन्वर्सेशन हमेशा बना रहे हर व्यक्ति यही चाहता है.
"ये जो तू आकर मुझे बस एक शाम दे जाती हो,
मेरी जां...  तुम मुझे जिंदगी भी तो दे सकती हो"

लाइने कही सुनी थी.

फिर एक शाम ढल जायेगी जिसके बाद कभी सूरज नही निकलेगा. कम से कम उस एक प्रेमी के लिए तो जिसके लिए वो ढल चुकी थी... हमेशा हमेशा के लिए.

प्रेम और जिंदगी को समझ पाना जरा कठिन है जो समझ जाये वो कभी विरोधी नही होगा. जैसा की प्रेम के विरोधी हर समाज मे उपलब्ध होते हैं पर्याप्त मात्रा मे.

दिल जयपुरी

इक तरफ़ा इश्क

#इकतरफ़ा_प्रेम_का_अधूरा रहना कोई बड़ी बात नहीं बल्कि आम बात है. न जाने कितने प्रेमियों को उनका प्यार नहीं मिलता, ना जाने कितने प्रेमी अपने प्यार का इजहार तक नहीं कर पाते, न जाने कितनों का प्यार समाज की बंदिशों की बली भी चढ़ जाता है. प्रेम दुनिया के सबसे खूबसूरत अह्सासो मे सबसे उपर का दर्जा पाने का हकदार हमेशा रहा है. इस संसार मे कालांतर से कितना भी दृढ़ व्यक्ती प्रेम के जाल से बच नहीं पाया है. जाल नहीं कह सकते हम इसे, इक प्यार भरा बंधन जिसमें इंसान लाख मुश्किलों के बाबजूद पड़े रहना चाहता है, कह सकते हैं. प्रेम मे पड़ने के बाद इक एसा व्यक्तित्व जन्म लेता है जिसकी वह खुद कल्पना तक नहीं कर पाता कभी कभी.
अगर मैं पहले इजहार कर चुका होता तो आज एहसास है वह कभी पैदा ही नहीं होता या कहू कि प्यार अंदर ही अंदर छुपन छुपाई खेल रहा था बड़े दिनों से और अब जाकर यह बाहर आ पाया है. पर पहले कभी मै भी समझ ही नही पाया. अब खुलासा सा हुआ है कि इश्क के अस्पताल मे तू भी घायल पडा है. इक मूर्छित अवस्था की भांति. जिसमें कोई सुद नहीं है खुद की. प्रेम मे पड़े व्यक्ती की हालत कुछ अलग ही होती है जैसे न खा पाता ठीक से ना बात करता किसी से न कुछ और करने का मन करता.  बस हमेशा चुप चाप अजीब से ख्यालो मे पड़े रहना आम बात है.
वन साइड लवर्स की हालत अलग लेवल की पीड़ादायक होती है. ये ना किसी से कुछ कह पाते है ना अपने प्यार का इजहार कर पाते हैं. इनको डर होता है कि कहीं सामने वाले को गलत लग गया तो जो आज की दोस्ती है कही उससे हाथ ना धोना पड़ जाए और बेस्ट फ्रेंड्स वाला प्यार भी खत्म हो जाएगा. जिसकी इस दुनिया मे कोई कीमत नहीं है. बेशकीमती होती है एसी दोस्ती. जैसे कि मैंने इससे पहले वालीं पोस्ट मे भी कहा था कि इकतरफ़ा इश्क को परिभाषित कर पाना मुश्किल होता है. करना भी नहीं चाहिए. जिंदगी में इस तरह का अनुभव एक भिन्नता लाता है जीने के तरीके मे. कुछ लोगो की ताउम्र इसी मे बीत जाती है, कुछ किस्मत के धनी होते है जिनका ऐन वक्त पर मिलाप हो जाता है, कुछ होते है जो सम्भाल नही पाते खुद को और गलत रास्तो की तरफ मुड जाते है. आंखे भीग आना... बात बेबात चिडचिडाना... रास्ते भूलना... जैसी हरकते भी जन्म ले लेती है इंसान मे.
मेरा मानना है कि अगर हम किसी से प्रेम करते है तो हमारे अंदर उसे पवित्र प्रेम से परिभाषित कर सकने का धैर्य और नियंत्रण होना चाहिए. किस्मत होती है कि वह हमारे प्रेम को समझ पाये और हमारी भावनाओ के साथ जुड जाये... पर यह अलग बात हो जाती है फिर. इकतरफा हो या दोतरफा... मुहब्बत दर्द तो देती है. ये मीठा दर्द लोगो की जान तक ले लेता है. और हा... प्रेम की इज्जत करना अच्छे व्यक्तित्व की पहचान है.❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
#दिल_जयपुरी
 #रश्क #शाम #ashtag_तुम्हारे_बाद
#इकतरफा_इश्क
और
#अदरक_वाली_चाय

खामोशी

-खुद ही मे व्यस्त रहती हो ..?
-हा अब यही जीवन है...
- हा..पर क्यू...??? 
-पता नही...... !

                       ....और हर बार की तरह फ़िर वो ही खामोशी जिसके बाद सवाल जबाब नही हो पाते. ना मन के बाहर ना ही  मन के अंदर. चुप सा रह जाता है दिमाग भी दिल भी कि आगे क्या कहना है पता नही. पर सुन सके तो धीमी सांसो की आवाज भी दोनो तरफ़ सुकून दे रही होती है.

 कहने सुनने को कुछ रह नही जाता जब इस तरह की सवाल जबाबी हो,  पर यह आम नही लगती है इस छोटे से कन्वरसेशन मे अलग स्तर का अपनापन झलकता है. मोहब्बत मे यह होना लाजिमी है.

चौराहे पर चाय की दुकान के किनारे से कंडम ट्रैफ़िक पोलिस बूथ के बगल मे खडा खडा कई गोल्ड फ़्लैक फ़ूक चुका हू एक छः सौ एम एल की कोक के साथ. चाय जब काम नही करती है उस वक्त कोक और गोल्ड फ़्लैक का डैडली कोम्बिनेशन काम करता है. करीब डेढ़ घंटे से दीवार पे एक पैर लगाये गुजरती दुनिया को देख रहा हू सबको जल्दी है इतने समय मे एक भी एसा नही दिखा जिसने आराम से ओवरटेक किया हो. आंखे इस तरह ही लोगो को देखना परखना चाहती है कभी कभी. पूरी भावना और मान के साथ प्रेम करना सबके बस की बात नही है.

इंसान के अंदर एक और चीज होती है बदलाव ... जो कि जरुरी होता है पर मन का बदलना कहा तक सही है. परिस्थितिया बदलती है  उसी के अनुसार इंसान का मन क्यू परिवर्तित हो जाता है हर किसी के लिये. बस यही उधेढबुन मन मे चल रही है. पर जबाब खुद के मन को दे नही पाया हू अभी तक. अक्सर यह होता ही है हम सबके साथ कि हमे हमारे ही सवालो के जबाब नही मिलते है और कुछ समय बाद उन सारे सवालो के संतुष्टी वाले जबाब हम खुद ही ढूँढ लेते है एसा भी होता है. मैने उससे कहा था कि एसा कुछ है नही कि मै बदल रहा हू बस समय कि मांग है कि थोडा थोडा हर जगह एडजस्ट करूं पर मुझसे पूरी तरह से या ठीक तरह से हो नही पा रहा है यह सब क्यूंकी मैने हमेशा खुद को हर तरह के  समझौंतो से बाहर रखा है तो असल में मुझे पता नही है कि सवाल जबाब कैसे करते है खुद के साथ जिंदगी के इस वाले चेप्टर मे, पर जल्द ही सब ठीक कर लुंगा यह मेरा विश्वाव है खुद पर. तब तक मुझे मेरा बहुत ही शांत वाला स्वभाव जिन्दा रखना होगा. जो कि मेरे लिये बड़ी बात नही है.

शिकायत है नही कुछ बस यू ही मन मे कुछ भसड होती है तो थोडा बहुत फ़ालतू का लिखना ही सुकूनभरा एक हल है मेरे पास. फ़ालतू की उह पोह मे बबाल वाली मजाल नही कर पाता. क्यूकी मै भी इस जहा से भरपूर प्यार करता हू जिस तरह सब करते है. जिस तरह सब मुझे करते हैं मै भी सबको उतनी ही मुहोब्बत उतनी ही शिद्दत से करता हू. ये एवई वाली बात हो गयी आज तो अगली बार थोडा ढंग का लिखने की कोशिश रहेगी.

#दिल_जयपुरी #मोहब्बत #कोक_लवर😉
(Note:- लेखक किसी भी प्रकार के पेय पदार्थ तथा धूम्रपान  का सेवन नही करता और  ना ही सेवन करने के लिए प्रेरित करता है 😊😊)

दीवार के उस पार 2

सुबह के साढे सात बजे है मै नसीर चाचा की चाय की दुकान पे बैठा हू तभी #दीवार_के_उस_पार कब्रिस्तान की हलचल मेरा ध्यान खींचती है. एक कब्र को गुलाब के लाल फ़ूलो से सजाया गया है. उस पर सिर्फ़ लाल रंग के फ़ूल है. अगरबत्ती जलाई गयी है उसके दो तरफ़ बहुत मात्रा मे इतनी की धुआ थोडा सड़क तक भी आ पहुच रहा है दो बड़े पैकेट कम स कम होंगे. उसके आजू बाजू मे खड़े लोग झक्क सफ़ेद कुर्ता और पजामा पहने है. सफ़ेद टोपी भी . एक व्यक्ति ने टोपी की जगह रूमाल बांध रखा है सर पर.  कब्र की मिट्टी देखकर लग रहा है कि कब्र नयी नही है उसे साफ़ करके अगल  बगल से मिट्टी से ढका गया है और बिल्कुल ठीक आकार दिया गया है एक नयी कब्र की तरह.  क्यूकी मिट्टी का रंग काला है और नयी मिट्टी लाल दिखती है जाहिर सी बात है. इतना तो समझ आ गया कि पुरानी कब्र पर फ़ूल चढ़ाने आये है सब जिनमे एक छोटा बच्चा भी है 8-9 साल का. मन मे सवाल उठ रहे थे कई कि जैसे  हमारे यहा जब पौन महीना होता है तो एक बार फ़िर से स्वर्ग सिधारे जन को याद किया जाता है या फ़िर हर साल पितृ पूजन किया जाता है पित्तरो को याद किया जाता है या वरष मे पुण्यतिथि पर याद किया जाता है उसी प्रकार इनका भी कुछ है क्या इस तरह का रिवाज. चूंकी नसीर चाचा उम्रदराज है तो उनसे अक्सर इस तरह के सवाल, जिनके जबाब हमे सिर्फ़ अनुभवी और जिन्दगी को ज्यादा करीब से जानने वालो से मिल सकते है, मै करता रहता हू. तो मुझसे रहा नही गया और मैने उनको पूछ लिया कि वहा क्या हो रहा है क्या किसी की पुण्यतिथि है ?  उनका एक ही जबाब मेरी सारी जिज्ञासाओ को समाप्त कर देने वाला था. कहा की नही एसा कुछ नही है जिस तरह  तुम करते हो. वह अच्छी तरह जानता है कि अलग अलग धर्मो के अलग अलग रीत रिवाज होते है तो कहा कि जिस तरह तुम हर वरष पुण्यतिथि पर याद करते हो हम लोगो का एसा कुछ है नही, कभी भी हम लोग यह कर लेते है. घर मे सब घर पर होते है या महज एक सामान्य कार्यक्रम  की तरह ही इसे करते हैं किसी भी एक  दिन कि अगले महीने को फ़ला तारीख को चादर चढ़ायेन्गे या फ़ूल बगैरा चढ़ाकर याद किया जायेगा उस दिन के लिये सब करीबीयो  सूचित कर दिया जाता है बस. चाहे तो घर पर भोज भी रख लेते है चाहे तो नही भी  रखते है. मुझे और जानने का मन हुआ तो पूछ लिया कि आप लोग भी बाकी तमिल परिवारो की तरह एक दिन या कभी कभी  दो से तीन दिन तक मृत शरीर को घर पर ही रखने का रिवाज है क्या  . उनका जबाब फ़िर से चौकाने वाला था मैने भी पहली बार किसी से इस तरह का सवाल किया था . उन्होने एक कान को हाथ लगाते हुये कहा कि नही एसा नही होता. कुरान मे लिखा है कि अगली नमाज से पहले शरीर को दफ़नाना अनिवार्य है यदी किसी कारणवस या समय कि असन्तुलितता के कारण ना हो सका तो उससे अगली नमाज से पहले दफ़नाना अनिवार्य है. कहने का मतलब तमिल लोगो की तरह  मृत शरीर को रखना बिल्कुल भी संभव नही है. जिस तरह तुम लोग  सूरज ढलने के बाद कोई प्राण त्यागता है तो उसे सूरज निकलने के बाद ही अंतिम संस्कार  किया जाता है उसी तरह हमारे दिन की पांच नमाज के हिसाब से रहता है. और दूसरा बात ये है कि ज्यादातर तमिलीयनो के परिवार से कोई न कोई परदेश मे दिहाड़ी करता है तो ये लोग भी उसी के इंतजार मे इतना लम्बा वक्त इंतजार को मजबूर हो जाते है सामान्य स्तिथि  मे ये भी जल्द ही सब क्रिया करम खत्म करने की कोशिश करते है.
मुझे आज बहुत ज्ञान मिल चुका है. और मेरी #चाय_का_फ़ेवरेट_कांच_का_गिलास से चाय खत्म हो गयी है. 
#Keep_पढना
😊
#दिल_जयपुरी  #दीवार_के_उस_पार #कब्रिस्तान_के_ठीक_सामने #जिन्दगी_के_फ़लसफ़े

बुधवार, 29 जनवरी 2020

जर्नी

#जर्नी

जन शताब्दी मे ईत्ती भीड़ मैने कभी ना देखी .
भाईसाब पैरो ने मना कर दिया फ़रीदाबाद आते आते तो कि हम खड़े ना रह रहे अब , थक चुके है पूरी तरह.  तार तार हो चुकी है जाँघ और पींढी की सब नसें . बड़ी माथापच्ची के बाद निजामुद्दीन तक खड़े रहने को राजी हुई. तारा भाई बोल रहे है निजामुद्दीन पर Metro नही है बस से आना पड़ेगा मखै ना .  अपुन को Metro मालिश मान्गता है आज . बाहर चेक किया तो गेट के बाहर Metro , यार आप अब झूट भी बोलते हो.

Metro Station पर फ़र्श पर बने ये येलो/मैजेंटा कलर के पग आपको एैसे ले जाते कि अगर आपने इनसे पैर हटा लिया तो दिल्ली Metro की गारंटी नही है कि Destination पर तुम पहुच ही जाओ.  अपनी रिस्क है तुम्हारी.  मै ये ही सोचकर पग पे पग रखकर चल रहा था लोग मुझे देख रहे थे कि बंदा लगा के आया है या... 😜.   इत्ते मे  येलो पग की कतार के बीच मे  डिवाईडर आ गया. 

- मखै हटाओ इसको मै खो गया तो. 
सिक्यूरिटी वाला बोला -
सर आप इधर से आ जाओ .
-अबे जब उधर से जाना था तो ये पग बिना घुन्घरू के इधर से क्यू निकाले उधर से ही निकालते ना. 
बोला -
सर केजरीवाल की गलती नही है  कांग्रेस थी  सत्तर साल से. 
मखै -
तुम भेन्चो अब  ये  लाईन लाईन  खेलने  केजरिवाल को बुलाओगे. अच्छा खासा चल रहा है उसका मेमे मार्केट उसे परेशान क्यू करना.
ठीक है उधर होकर निकल लुंगा मै तो पर ये ठीक बात नहीं है भाईसाब.
पैसेंजर को तो उल्टा गुमराह ये एक हाथ चौड़े पग कर रहे है. और एक बात बताओ. ये इतने  चौड़े पैर किसके होते है भई. आम इंसानो के तो होते नही.  राहुल गांधी का पता नहीं. 
- सर राहुल गांधी भी आम आदमी ही है.
- यार  तुम फ़िर केजरिवाल को बीच मे ला रहे हो.
-सर वो तो आप लेकर आये थे. 
-चल छोड़ अब तू ये छ महीने से कार्ड यूज नही किया चलेगा.
-सर दौड़ेगा आप की ही सरकार है.
-साले फ़िर तू केजरिवाल को घसीट रहा है तुझसे तो मुह लगना ही बेकार है.
जैसे तैसे T3 आ गया मै. इधर बाहर निकलते टाइम लेफ़्ट मे दिख गया पिछली बार जिसे टिकट काउन्टर समझा था वो दारु का ठेका निकला था. ठेका तो ठेका ही होता है चाहे सोने की छड़ो के पीछे हो या लोहे के सरीयो के पीछे. गैप हाथ घुसाने और एक बोतल बाहर निकल सकने लायक ही रहेगा.

भाईसाब इतना बडा Airport है कुछ दिन पहले अखबार मे पढा था कि दुनिया के पांच सबसे व्यस्त Airport मे है. ये ध्यान आते ही फ़ीलीन्ग अमीरपणा . इत्ते मे पापा का कॉल आ गया.
- पैसे डाल देना कतई चाय पीवे कू भी नही है.
अकाउंट चेक किया  चार सौ पचपन थे भाईसाब. मखै -
पापा मै नही खेल रहा यार. कल तनखा आयेगी तब देखते हैं.  सडनली फ़ीलीन्ग दुनिया का सबसे बडा गरीब. मन किया यही कटोरा लेके बैठ जाऊ.
 अंदर आने के लिये गेट मे घुसने लगा तो सिक्युरिटी वाला बोला -
 लाला Pass वाले निकलै यामे होके.  तू पीछै वाली लाईन मे लग के निकल.
- कतई जाट लग रहा था हरियाणा का मखै यही मारेगा कै भई.

मिडिल क्लास वालो की ये ही प्रोब्लम  है. पढ़ा भी नही जो लिख रहा था. जैसे तैसे अंदर आ गया. चेक ईन तो नयी दिल्ली करा ली इस बार.   वही दे दिया कोथडा अपना.  इधर सीधे अंदर ही घुसना है.
इस बार गेट सिक्युरिटी चेकिन्ग पर पूरा लिखा हुआ पढ़ा फ़िर एक ट्रे लेके सामान रखा उसमे. दो फोन,  पावर बैंक, डाटा केवल, बेल्ट,  पर्स फ़िर सरका दिया एक बोल रहा था -
भाईसाब आपमे ज्यादा वजन है या इनमे. 
मैने कहा
-भाई तेको क्या लगता है.
इतने मे मच्छर मारने के रैकेट को इधर उधर घुमा के SI बोला कि -
Level U ना रखी लाला ट्रे मे, 
-उरे...  तभी मै सोचू ट्रे मे जगह खाली कैसे रह गयी थोड़ी सी .  पहले जो वजन की पूछ रहा था वो देखकर मुस्कुराया कि लाला का बस ना चला वरना गोज्या मे ही कम्पोटर धर के लाता ये पक्का.
यहा आके लग रहा था देश बडा खूबसूरत है अपना. हर तरफ़ आग लगी पड़ी है भाईसाब. पर अमीर लोगो मे गरीबी देखनी हो तो या तो CP या airport आओ. विभिन्न प्रकार की गरीबी देखने को मिलेगी.
सीट तो window है पर बीच की चार सीट आर पार खाली है.  उधर लास्ट मे ताऊ बैठे है. इतनी सिन्गलता तो गान्धी की जिन्दगी मे भी ना थी जितनी मेरी मे है आजकल . उपर से एयर होस्टेज  Male है आज. रात मे Male एयर होस्टेज  का मतलब समझते हो ?. मतलब कुछ नही है मुझे अपनी किस्मत पर भरोसा है.  देखने का सुख भी ना देती मुझे तो कि जी भर के देख लिया तो अनर्थ हो जायेगा मानो. जबकी किस्मत को खूब पता है कि हाथ में कोई दोष नही है मेरे मे. आंखों को मै कंट्रोल मे रखता हु फ़िर भी.
" कृपया बैठे हुये कुर्सी की पेटी बांधे रखिये " मै ढूँढ रहा हू पर मिल नही रही है. इतने मे वो ही Male आया  और बोला सर सीट बेल्ट लगा लो प्लीज.  पेटी क्यू बोलते हो सालो हमे सूट ना करते ये वर्ड.  हमे बेल्ट ही चाहिए.
और ये लिखते लिखते चेन्नई आ गया भाईसाब.  मखै मात्र तीन हजार खर्च करके  तीस घंटे बचा लिये लाला. पर अभी चार सौ और देने है रात को लोकल ना मिलेगी घर तक. पैसा डॉलर के बराबर होता तो मै सिक्को मे खेलता भेन्चो एक एक रुपया के मे .😂😂

#दिल_जयपुरी

इंतजार और बेरुखी

दशकभर का इंतजार और फिर उसका खत आया,  एक अरसे बाद आवाज सुनी और मैं सन्नाटे सा कंपाया।  फिर वाणीरस बरसा और मैं जैसे धोरों पर बादल इठलाया,  नाउ...