बुधवार, 26 दिसंबर 2018

इंतजार है तेरा...

आज थोडा तन्हा हू पर इंतजार है तेरा
तू पहला प्यार था पहला प्यार है मेरा
आज तू नही आयेगी जानता हू....
आज तू नही आयेगी जानता हू...
                .... फ़िर भी इंतजार है तेरा
तू पहला प्यार था पहला प्यार है मेरा

सहेली से बतिया रही हू बहाना अच्छा है
पर हर बात पे लगता है मेरा यार सच्चा है
हा... एक बात जान लो बरखुरदार...
हा... एक बात जान लो बरखुरदार...
खलता है यू बेपरवाही से पेश आना तेरा
तू पहला प्यार था पहला प्यार है मेरा
आज थोड़ा तन्हा हू पर इंतजार है तेरा

कुछ किस्से हमारे प्यार के भी सुन लो
प्यार हुआ है तो जरा ख्वाव भी बुन लो
दर्द की गुंजाईश तो नही रखते....
दर्द की गुन्जाईश तो नही रखते....
बड़े गुरुरदार हो तुम और ये कमबख्त दिल तेरा
फ़िर भी ........
तू पहला प्यार था पहला प्यार है मेरा
आज थोडा तन्हा हू पर इंतजार है तेरा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

इंतजार और बेरुखी

दशकभर का इंतजार और फिर उसका खत आया,  एक अरसे बाद आवाज सुनी और मैं सन्नाटे सा कंपाया।  फिर वाणीरस बरसा और मैं जैसे धोरों पर बादल इठलाया,  नाउ...